गोपालगंज: जादोपुर थाना परिसर में जनता दरबार, सीओ ने भूमि विवाद के 6 मामलों का किया निपटारा
सदर प्रखंड के जादोपुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में शनिवार को सीओ रजत कुमार बरनवाल की मौजूदगी में भूमि विवाद से संबंधित नौ मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान छह मामलों का निपटारा सीओ रजत कुमार बरनवाल की तरफ से किया गया। वहीं तीन मामलों की सुनवाई अगले जनता दरबार में करने का भरोसा दिया गया।