गोपालगंज: थावे थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, सीओ ने दी जानकारी, चार मामलों का हुआ निपटारा
थाना परिसर में शनिवार को सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमे भूमि सबंधित चार मामले का निपटारा कर दिया गया।सीओ कुमारी रुपम शर्मा ने शनिवार को शाम 4 बजे बताया कि जनता दरबार में भूमि संबधित तीन नया और पाँच पुराने सहित कुल आठ मामले आए थे।जिसमें से चार मामले का निपटारा कर दिया गया। चार मामले को अगले जनता दरबार में कागजात के साथ उपस्थित होने को कहा गया