खिलचीपुर: छापीहेडा व अन्य पुलिस ने कंजर डेरा में दबिश दी, 198 लीटर कच्ची शराब ज़ब्त कर 2000 लीटर लाहन व भट्टियां नष्ट कीं
छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती बुधवार की शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि छापीहेड़ा पुलिस बल एवं अन्य थानों के पुलिस बल के द्वारा कंजर डेरा में दबिश दी गई। जिसमें कंजर डेरो मे से अवैध रूप से शराब बनाने की भट्टीयां व लहान को नष्ट किया गया एवं मौके से आरोपी तीन लोग पुलिस को देख अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब मौके पर छोड़ भाग गए ।