कालपी: एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कोतवाली कालपी का किया औचक निरीक्षण
Kalpi, Jalaun | Jul 22, 2025 जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे कालपी कोतवाली पहुंचे, एसपी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, एसपी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेख जांच परखे और तमाम पटलों का निरीक्षण कर महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए है।