कालपी: कालपी नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर तीन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, मचा हड़कंप
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2025 कालपी नगर में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर तीन प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे हैं, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और जिला अभिहित अधिकारी डॉक्टर जितिन कुमार के निर्देश पर कालपी तहसील के नवांतुक खाध सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार की टीम ने आईजीआरएस शिकायतो पर कार्यवाही की है।