कालपी: रामगंज में विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत
Kalpi, Jalaun | Jul 21, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज इलाके में सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया, यहां विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, आनन-फानन में परिजन बुजुर्ग को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।