बदायूं: कुढ़ा शाहपुर गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को मारी टक्कर, पति की हुई मौत व पत्नी और बच्चा हुए घायल
Budaun, Budaun | May 13, 2025 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के माधुरी नगला गांव के रहने वाले 32 वर्षीय रामकिशोर पुत्र राजाराम अपने घर से माधुरी नगला गांव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। कि थाना कादरचौक क्षेत्र कुढ़ा शाहपुर गांव के समीप पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार रामकिशोर की मौत हो गई और पत्नी और बच्चा घायल हो गया।