बदायूं: गंज गांव में मां की डांट से नाराज किशोरी ने घेर में कड़ी पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | May 13, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गंज गांव की रहने वाली 12 वर्षीय आरती पुत्री स्व. शिवकुमार को उसकी मां ने डांट दिया। जिससे वह नाराज हो गई और फिर उसने घेर में कड़ी पर फांसी का फंदा लगा लिया। उसकी हालत को गंभीर देखते हो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।