कोरांव: बड़ोखर में आयोजित सचल ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी अभयदीप विश्वकर्मा ने की सुनवाई, कई मामलों का हुआ निस्तारण
विकासखंड कोरांव की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बड़ोखर में गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। ग्राम न्यायालय कोरांव के न्यायाधिकारी अभयदीप विश्वकर्मा की अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ। इसमें घरेलू हिंसा, छोटे-मोटे जमीनी विवाद और पुलिस केस से संबंधित कई मामलों का निपटारा किया गया। न्यायाधिकारी अभयदीप विश्वकर्मा ने सुनवाई की।