कोंडागांव: बेडागांव के लापता हुए ग्रामीण का जोबा नाला में मिला शव, अनंतपुर पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के थाना अनन्तपुर ग्राम बेडागांव निवासी लखपति यादव 13 जुलाई को अपने बच्चों के साथ खेत गया हुआ था, इस दौरान वह शौच जाने निकला और लापता हो गया। मंगलवार को परिजनों ने थाने में आकर लापता होने का रिपोर्ट दर्ज करवाया गया।इसी दौरान लापता लखपति यादव की लाश जोबा नाला में मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम बाद शव परिजनो को सुपुर्द किया