कोंडागांव: मवेशियों के लिए बाड़ी से पैरा निकाल रहे गिरोला निवासी ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरोला में आज सुबह एक बुजुर्ग ग्रामीण सर्प दंश का शिकार हो गया है जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है आज सुबह ग्रामीण सुखनाथ मंडावी अपने मवेशियों के लिए घर में रखे पैरावट से पैरा निकाल रहा था उसी दौरान पैरे में छिपे जहरीले सर्प ने उनके हाथ में काट लिया। बुजुर्ग की हालत स्थिर बनी हुई है।