गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के प्रयाग लोज संचालक और व्यवसायी सुनील कुमार सिंह ने मुखिया काकुली मुखर्जी, भाजपा नेता रंजीत मोदी और यूट्यूब न्यूज चैनल निरसा की आवाज पर उनके खिलाफ़ झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। सिंह ने शनिवार की दोपहर 12 बजे बताया कि साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया गया और उनके व्यवसाय पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा