श्योपुर: पुलिस आरक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
श्योपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़े के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एक और आरोपी, अमन तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी निवासी पल्टा, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार दोपहर 03 बजे न्यायालय में पेश किया गया।