श्योपुर: कृषि वैज्ञानिक व अधिकारियों का दल 3 गांवों में, विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी जानकारी
श्योपुर। जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत गठित टीमों द्वारा किसानों को गांव-गांव जाकर खेती, किसानी की उन्नत तकनीको एवं नवाचारों से अवगत कराया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को दोपहर 2 बजे ग्राम जैदा, इच्छापुरा एवं नगदी में कृषि वैज्ञानिकों ने पहुंचकर किसानों को जानकारी दी।