श्योपुर: शहर के नाला सफाई में हो रही खानापूर्ति, गंभीर नजर नहीं आ रही नपा, फिर बन सकते हैं बाढ़ के हालात।
#Jansamasya
श्योपुर। शहर में वर्ष 2021 में सीप नदी की बाढ़ आई और कई इलाके जलमग्न हो गए, बावजूद इसके प्रशासन अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि नगरपालिका द्वारा शहर में मानसून पूर्व नालों की सफाई का दावा भी किया जा रहा है, लेकिन इसकी खानापूर्ति सी दिख रही है। इसी स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को दोपहर 12 बजे पब्लिक एप की टीम ने शहर के नालों का भ्रमण किया।