श्योपुर: सुबकरा में अतिक्रमण हटाने के लिए भारतीय किसान संघ ने ग्रामीणों संग एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
श्योपुर।बड़ौदा तहसील के सुबकरा से आए ग्रामीणों ने मंगलवार को दोपहर 01 बजे भाकिसं के बैनरतले एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम बीएस श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए शीघ्र ही सरकारी जमीनों को कब्जे से मुक्त कराने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।