श्योपुर: टर्राकला में नई रेलवे पुलिया से ग्रामीण परेशान, बड़े वाहनों का आवागमन ठप होने पर कलेक्टर से मिले
ग्वालियर-श्योपुर रेल मार्ग पर टर्राकला गांव में रेलवे द्वारा बनाई गई नई भूमिगत पुलिया स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। टर्राकला से औछापुरा मार्ग पर बनी इस पुलिया की कम ऊंचाई और चौड़ाई के चलते बड़े वाहनों जैसे वीडियो कोच बस, हार्वेस्टर, बोरिंग मशीन और ट्रकों का आवागमन पूरी तरह रुक गया है। मंगलवार दोपहर 02 बजे ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात की।