श्योपुर: बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ, महिला के खाते में राशि पहुंची, जनसुनवाई में 212 फरियादें सुनी गईं
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला पंचायत सीईओ अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान कुल 212 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।