बिछिया: अंजनिया-बम्हनी मार्ग पर सुरपन पुल जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा
अंजनिया से बम्हनी मार्ग पर अंजनिया से एक किलोमीटर दूर सुरपन नदी पर बना पुल इन दिनों जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल के ऊपर सड़क की डामर परत उखड़ चुकी है l जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार 4 सितंबर की रात 8 बजे स्थानीय निवासी वीरेंद्र पटेल ने पब्लिक ऐप की टीम को जानकारी देते हुए संबंधित विभाग से पुल की जल्द मरम्मत कराने और टूटी रेलिंग दुरुस्त करने मांग की l