बहराइच: घोसिनबाग चांदमारी से थाना दरगाह पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा घोसीन बाग चांदमारी से दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी रामेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।