बहराइच: अलीया के समीप 4 पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
जिले के अलीया के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया की दरगाह आते समय हादसा हुआ है।