बहराइच: कुर्मिनपुरवा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच शुरू
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मिनपुरवा के पास ओवर ब्रिज के नीचे बस स्टैंड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसकी सूचना आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।