बहराइच: सलारपुर गल्लामंडी मे बहराइच लोकसभा व कैसरगंज आंशिक लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी डीएम मोनिका रानी ने दी जानकारी
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गल्लामंडी मे बहराइच 56वीं लोकसभा सीट के 5 विधानसभा सीटों और कैसरगंज आंशिक लोकसभा सीट के दो विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। डीएम मोनिका रानी ने बताया की मतगणना का कार्य सुचारु रुप से जारी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मे 14-14 टेबल लगाई गई हैं जहां मतगणना हो रही है।