बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को सुनाई 10 साल कारावास की सजा
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पॉकसो कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। मंगलवार को जानकारी देते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया की शौच के लिए गई 15 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में आरोपी अजय को कोर्ट ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई है साथ ही साथ 20 हज़ार रुपयों का अर्थदण्ड लगाया है।