खरगोन कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लाडली लक्ष्मी एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने 30 जून तक लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और 15 जुलाई तक लक्ष्य न पूर्ण होने पर विभागीय जांच की चेतावनी दी।