खरगोन शहर के वार्ड नंबर 2 से एआइएमआइएम की पार्षद अरुणा उपाध्याय ने अपने पति श्यामलाल उपाध्याय पर जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद ने इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा कर खुद की सुरक्षा की मांग की है। महिला पार्षद उपाध्याय ने शिकायत देते हुए कहा कि मेरे पति वार्ड के मुस्लिम लोगों के साथ अवैध संबंध का आरोप लग रहे हैं।