खरगोन जिले के नर्मदा पट्टी क्षेत्र में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। बुधवार को अमावस्या होने से दक्षिण क्षेत्र के घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। नावडातौडी में सुबह रुक-रुक कर ओर बाद में तेज बारिश हुई। इस बीच श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया। नर्मदा तट के नावडातोड़ी, माकड़खेड़ा, बलगांव के अलावा क्षेत्र में सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है।