खरगौन प्रयागराज कुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई खरगोन जिले की मोनालिसा भोसले की पड़ोसी नाबालिक किशोरी एक माह से लापता है। अभी तक उसे महेश्वर पुलिस ढूंढ नहीं पाई। परिजनो ने जिला मुख्यालय पहुंच कर एसपी धर्मराज मीणा को शिकायत की। एसपी ने उन्हें उनकी बेटी जल्द ढूंढने का भरोसा दिया है।