खरगोन जिले में मानसून पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। बुधवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। करीब 2 घण्टे की तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही शहरवासियों को गर्मी ओर उमस से राहत मिली है। वही किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।