तिजारा: भिवाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, ट्रक चालक फरार
Tijara, Alwar | Apr 11, 2026 भिवाड़ी में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।BMA ऑफिस के सामने तेज रफ्तार लोडिंग ट्रक ने उसे कुचल दिया,लोडिंग ट्रक भिवाड़ी फूलबाग चौक की ओर से तावडू हरियाणा की तरफ जा रहा था भिवाड़ी की तरफ से आ रहे ट्रक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया।पुलिस में शव को मोर्चरी में रखवाया है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं