पचरुखी: विश्व शांति के उद्देश्य से जसौली मान सिंह टोला गांव में शुरू हुआ अखंड अष्टयाम
विश्व शांति और सद्भावना के उद्देश्य से रविवार को जसौली मान सिंह टोला गांव अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्थानीय रहवासी विक्की कुमार सिंह ने बताया कि गांव के काली मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम शुरू हुआ है, जो सोमवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का कार्यक्रम होगा।