गुरुआ: कठवारा गांव में देवी मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन
Gurua, Gaya | Feb 1, 2024 रघुनाथ खाप पंचायत के कठवारा गांव में देवी मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उक्त ग्रामवासी श्रद्धालुओं के बीच काफी उमंग एवं उत्साह देखा गया। वर्षों से मंदिर निर्माण का बाट जोह रहे उक्त प्रस्तावित स्थल पर स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से किए गए भूमि पूजन के उपरांत मंदिर निर्माण कार्य शुभारंभ की गई।