सरैया: थाना क्षेत्र के एक गांव में तरबूज खिलाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म, लोगो ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से तरबूज खिलाने के बहाने 35 वर्षीय एक युवक ने सरेह में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के बेहोश होने पर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।