ठाकुरद्वारा: हरेवली तिराहे पर बाइक में टक्कर मारने के बाद 5 युवकों ने एक युवक के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
युवक की बाइक में टक्कर मारने के बाद पांच युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ठाकुरद्वारा के लालापुर पिपल साना गांव का अमित कुमार होली मनाने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मंधौरा गांव में बहन के घर आया था। होली मिलने के बाद जब वे हरेवली तिराहे से लौट रहे थे, तब एक युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।