ठाकुरद्वारा: पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को होली और जुम्मे की नमाज़ सकुशल संपन्न होने के बाद शनिवार को एक दूसरे को दी बधाई
पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को होली और जुम्मे की नमाज़ सकुशल संपन्न होने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन में एक दूसरे को रंग लगाकर मनाई होली, कांस्टेबल से लेकर आईपीएस आईएएस सब एक जैसे रंग में रंगे नज़र आए,एक दूसरे को रंग लगाकर दी गई बधाई, गुजिया की मिठास से एक दूसरे का मुंह कराया गया मीठा, अग्निशमन विभाग के टैंकर में रंग घोलकर सभी को रंग से नहला दिया गया।