उधवा: मोहनपुर पंचायत के खड़दाग मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ समापन
उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत खड़दांग मैदान में बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।