रिंग रोड फायरिंग मामले का दून पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार!
एसएसपी देहरादून की अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की रणनीति का असर एक बार फिर देखने को मिला है। थाना रायपुर क्षेत्र के रिंग रोड पर हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का देहरादून पुलिस ने तत्परता से पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी का पुराना विवाद बना खूनी रंजिश की वजह:
पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त अक्षय प्रधान (निवासी बिजनौर) का कुछ समय पहले बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान घायल कमेन्द्र शर्मा और उसके साथियों से विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी देहरादून पहुंचे थे। 6 नंबर पुलिया के पास हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली कमेन्द्र के पैर में और दूसरी गोली पास से गुजर रहे नवीन राणा के कंधे पर जा लगी।
मुस्तैद दून पुलिस ने ऐसे दबोचा:
घटना के बाद एसएसपी दून के निर्देश पर तत्काल 5 अलग-अलग पुलिस टीमों और एसओजी का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस-पास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
सटीक इनपुट के आधार पर आज थानो रोड (सोढा सरोली क्षेत्र) से तीन आरोपियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अरुण कुमार उर्फ छोटू (उम्र 27 वर्ष) - मूल निवासी बिजनौर, उ.प्र.
सन्नी कुमार (उम्र 24 वर्ष) - मूल निवासी बिजनौर, उ.प्र.
आदर्श सिंह (उम्र 19 वर्ष) - मूल निवासी बिजनौर, उ.प्र.
मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली इस त्वरित कार्रवाई के लिए देहरादून पुलिस की पूरी टीम बधाई की पात्र है!
#DehradunPolice #UttarakhandPolice #CrimeUpdate #DehradunNews #LawAndOrder #रायपुरफायरिंग #एसएसपीदेहरादून #सजगपुलिस_सुरक्षितदून