🚨 निकाय चुनाव का प्रचार थमा, लेकिन थाने पर हुआ हंगामा!
कोटा में कांग्रेस प्रचार के दौरान विवाद, युवक को थाने लाने के बाद परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
कोटा। निकाय चुनाव का प्रचार थमने के बाद भी चुनावी गर्मी कम होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस के प्रचार के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक को पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे थाने से किसी दूसरी जगह ले गई और फिर उसका पता नहीं चल रहा है।
युवक के परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से युवक के बारे में जानकारी देने और उसे सामने लाने की मांग की। मामले को लेकर थाने के बाहर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
Ladpura, Kota | Sep 10, 2026