कोटा के कैथून थाना क्षेत्र के ताथेड़ कस्बे में देर रात चोरों ने एक फार्म हाउस पर धावा बोलकर करीब 18 बकरा-बकरियां चोरी कर लीं। बताया जा रहा है कि बदमाश अर्टिगा कार से फार्म हाउस पहुंचे और वहां बंधे बकरा-बकरियों को लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। सुबह चोरी का पता चलने पर संचालक ने पुलिस को सूचना दी। कैथून थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों और अर्टिगा कार की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।