चक्रधरपुर: बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव बरामद
चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद राजखरसावां जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।