गुरूर: ग्राम धानापुरी के पास सड़क हादसे में जगतरा हाईस्कूल के प्राचार्य की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Gurur, Balod | Aug 5, 2026 प्राचार्य एमएल ठाकुर स्वयं अनियंत्रित होकर टर्निंग पर गिरा है तथा मुख्य मार्ग मे गिरने के बाद उनका सिर पत्थर से टकराने के कारण चोट आई थी। मौके पर उन्होंने हेलमेट भी नही पहना था। गुरुर स्थित मर्च्युरी मे पीएम के बाद शव को परिजनो के हवाले किया गया। मामले मे गुरुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।