झालरापाटन: झालावाड़ में रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने ग्राहक पर सरियों और बेसबॉल के बल्ले से हमला किया
झालावाड़ के खंडिया चौराहे पर एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने ग्राहक पर हमला कर दिया। युवक को सरियों और बेसबॉल के बल्ले से पीटा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सुभाष मीणा ने बताया कि वह दो दोस्तों के साथ दावत रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह बाहर निकला और अपनी कार स्टार्ट कर रहा था।