मदन राठौड़ के कथित बयान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, तलवंडी चौराहे पर पुतला दहन
राखी गौतम बोलीं—शहीदों के अपमान पर मदन राठौड़ दें इस्तीफा, भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर
कोटा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के पाकिस्तान के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर शनिवार को कोटा में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कोटा की ओर से तलवंडी चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस दौरान कांग्रेस नेता राखी गौतम ने मदन राठौड़ के कथित बयान को शर्मनाक बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा | कोटा, राजस्थान
Ladpura, Kota | Oct 19, 2026