सादाबाद: जलेसर रोड पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों की चपेट में आए बाइक सवार, 4 हुए घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
लेन खेरिया निवासी पदम सिंह अपनी बुआ शीला देवी के साथ बाइक से आ रहा था। सादाबाद-जलेसर रोड पर दो ट्रैक्टर चालकों के बीच रेस लग रही थी। जिनकी चपेट में दो बाईको पर सवार चार लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने दो की गंभीर हालत को देखते हुए हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया।