रावतसर: रावतसर में मारपीट और जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
मारपीट व जाति सूचक गालियां निकालने के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है पुलिस से बुधवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में एक परिवादी ने जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया कि दौलतराम व अनिल कुमार निवासी रावतसर में उसके साथ मारपीट की व जाति सूचक गालियां निकाली है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।