कुटुंबा: पोला मिडिल स्कूल के हेडमास्टर को मनचले ग्रामीणों ने जमकर पीटा, हाथ में धागा व टिका लगाकर विद्यालय जाने से किया था मना
कुटुंबा प्रखंड के पोला मिडिल स्कूल में विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक और शिक्षकों के बीच गतिरोध कायम है। इसको लेकर बुधवार को विद्यालय परिसर के बाहर कुछ मनचले ग्रामीणों ने हेडमास्टर मो. इसरार अंसारी पर हमला बोल दिया, जिसमें उनका सर फट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों द्वारा सांप्रदायिकता वाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।