कुटुंबा: पीएम श्री मध्य विद्यालय के दो अस्थि दिव्यांग छात्रों को मिली निःशुल्क व्हीलचेयर, विद्यालय आने-जाने में होगी सुविधा
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा के दो अस्थि दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क व्हीलचेयर प्रदान किया गया। अस्थि दिव्यांग छात्र संतोष कुमार और प्रिंस भारती को व्हीलचेयर मिलने से विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू सहित अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।