कुटुंबा: परता बिगहा के मरीज को सदर अस्पताल में घंटों नहीं मिली एंबुलेंस, आयोग लिखेगा पत्र
कुटुंबा थाना क्षेत्र के परता बिगहा गांव के एक मरीज को सदर अस्पताल में सोमवार की शाम पौने पांच बजे तक हायर सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस नही मिला. परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन विभाग ने एंबुलेंस नही दिया. यहां तक कि एंबुलेंस विभाग की टीम सिविल सर्जन, डीएस की बातों पर भी ध्यान नही दिया.