कुटुंबा: अंबा के हरदत्ता गांव के समीप चलती बाइक के सामने अचानक आई नीलगाय, हरिहरगंज से लौट रहे बाइक सवार 3 युवक घायल
अंबा थाना क्षेत्र के हरदत्ता गांव के समीप सोमवार की शाम चलती बाइक के सामने एक नीलगाय के आ जाने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लोगों को गिरा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद रेफरल अस्पताल कुटुंबा में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।