कुटुंबा: ओरडीह पहाड़ पर नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, दूध-लावा चढ़ाकर नाग देवता की हुई विधिवत पूजा
सावन शुक्ल पक्ष नाग पंचमी तिथि मंगलवार को सर्पराज नाग देवता की विधिवत पूजा की गई और श्रद्धालुओ ने ओरडीह पहाड़ स्थित नाग देवता के स्थान पर दूध लावा चढ़ाया. मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सर्प जाति के प्रति श्रद्धा का सम्मान भाव बढ़ता है. सदियों से धर्मावलंबी नदी, पहाड़ बट-वृक्ष के साथ जीव जंतुओ की पूजा करते आए हैं.